{"_id":"62ffaa3fb2db2f0dac0ca8f2","slug":"two-terrorist-helpers-arrested-in-handwara-arms-recovered-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक पर प्रहार: हंदावाड़ा में दो आतंकी मददगार किए गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पर प्रहार: हंदावाड़ा में दो आतंकी मददगार किए गिरफ्तार, हथियार बरामद
Fri, 19 Aug 2022 08:50 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Aug 2022 08:50 PM IST
सार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसी माह चार अगस्त को सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा में तीन हाइब्रिड आतंकी हथियारों और गोलाबारूद के साथ गिरफ्तार किए थे। इनके खिलाफ हंदवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को दो आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान एजाज अहमद भट निवासी हमपोरा और नसीर अहमद मीर निवासी सगीपोरा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से दो पिस्टल, चार मैगजीन, 58 कारतूस और छह ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ हंदवाड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसी माह चार अगस्त को सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा में तीन हाइब्रिड आतंकी हथियारों और गोलाबारूद के साथ गिरफ्तार किए थे। इनके खिलाफ हंदवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पूछताछ और जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिशों में शामिल उक्त दोनों आतंकी मददगारों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन