{"_id":"6af06c0929be2c14dc0bbf95","slug":"two-suspected-terror-overground-workers-arrested-in-kulgam-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: कुलगाम में दो संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: कुलगाम में दो संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद
Sun, 08 Nov 2026 06:04 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 08 Nov 2026 06:04 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने नाके पर जांच के दौरान भागने की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध आतंकी मददगारों मुनीब यासीन राथर और ताहिर बिलाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कुलगाम में दो संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को आतंकियों के दो संदिग्ध मददगारों (ओवरग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
कुलगाम कस्बे में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नाके पर वाहनों और संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान मुनीब यासीन राथर और ताहिर बिलाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक पिस्तौल और दो ग्रेनेड मिले। इस संबंध में कुलगाम पुलिस थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन