फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Lashkar Hybrid Terrorists Arrested With Weapons In Srinagar

Terrorist arrested in Srinagar: लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी हथियार के साथ गिरफ्तार, चार पिस्तौल, ग्रेनेड, जिलेटिन छड़ें व डेटोनेटर बरामद

Fri, 01 Jul 2022 06:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Jul 2022 06:34 AM IST
सार

श्रीनगर में वाहन चेकिंग के दौरान एक हाइब्रिड आतंकी को एक पिस्टल और कुछ कारतूस के साथ पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद पांपोर इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिसमें एक और हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।  

विज्ञापन
Two Lashkar Hybrid Terrorists Arrested With Weapons In Srinagar
लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी हथियार के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर में आतंकवादियों की आवाजाही के विशेष इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार चीन में बनी पिस्तौल, 6 मैग्जीन, 11 राउंड, एक ग्रेनेड, 16 जिलेटिन छड़ें, 6 मीटर कोर्टेक्स वायर, 8 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

सनत नगर चौक-रंगरेट रोड क्षेत्र में नाका लगाया था

पुलिस के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद पुलिस और सेना ने श्रीनगर के सनत नगर चौक-रंगरेट रोड क्षेत्र में नाका लगाया था। वाहन चेकिंग के दौरान एक हाइब्रिड आतंकी को एक पिस्टल और कुछ कारतूस के साथ पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद पांपोर इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन

गोला-बारूद बरामद किए गए

जिसमें एक और हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।  जिसके कब्जे से 3 और पिस्तौल और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों दहशतगर्द लश्कर से जुड़े थे। इनकी पहचान नवीद शफी वानी निवासी शार शाली खर्यू पांपोर और फैजान रशीद तेली निवासी कदलबल पांपोर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों की आपूर्ति में भी रहे शामिल

एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार दहशतगर्द पहले भी श्रीनगर जिले में लश्कर के आतंकवादियों को हथियारों व विस्फोटक सामग्री के परिवहन और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed