फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Two groups of students clashed in Birla campus, case reached Kotwali.

बिड़ला परिसर में भिड़े छात्रों के दो गुट, कोतवाली पहुंचा मामला

Wed, 10 May 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 10 May 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें करीब आधा दर्जन छात्र चोटिल हो गए। घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने चोटिल छात्रों का मेडिकल कराया है। हालांकि मामले में कोतवाली में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात को आर्यन छात्र संगठन व चौखंबा छात्रावास के छात्र आपस में भिड़ गए। आर्यन छात्र संगठन के रामप्रकाश उर्फ नीरज रैम्स ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहा था। तभी चौखंबा छात्रावास के समीप पहुंचने पर उन्होंने देखा कि छात्रावास के छात्र वहां से गुजर रही एक लड़की पर फब्तियां कस रहे हैं। जैसे ही उन्होंने इसका विरोध किया तो छात्रावास के छात्र उन पर टूट पड़े।
विज्ञापन


तब वह और उसके दोस्त किसी तरह बचाव कर वहां से निकले, लेकिन बुधवार देर शाम करीब सात बजे छात्रावास के छात्रों ने बिड़ला परिसर की पार्किंग में उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह और उसके तीन साथी बुरी तरह चोटिल हो गए। आर्यन छात्र संगठन के छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने नीरज, देवकांत देवराड़ी, सम्राट राणा का मेडिकल कराया है, वहीं चौखंबा छात्रावास के तीन छात्र शुभम, मनीष व अमन भी इस घटना में चोटिल हुए हैं, जिन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मनीष का कहना है कि छात्रावास में सीनियर छात्रों की फेयरवेल पार्टी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे गुट आर्यन के छात्र जबरन पार्टी में घुस गए थे। बाहर जाने के लिए कहने पर वह उनसे उलझ गए और मारपीट शुरू कर दी। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट हुई है। चोटिल छात्रों का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed