फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tribal rights activist's arrest sends 'chilling negative message

Jammu Kashmir: आदिवासी नेता तालिब चौधरी की गिरफ्तारी पर बवाल, महबूबा मुफ्ती ने की रिहाई की मांग

Sun, 07 Jun 2026 02:07 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 07 Jun 2026 02:07 PM IST
सार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता और पार्टी नेता तालिब चौधरी की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए उनकी रिहाई की मांग की है।

विज्ञापन
Tribal rights activist's arrest sends 'chilling negative message
महबूबा मुफ्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अपनी पार्टी के नेता और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता तालिब चौधरी की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लिए गलत और नकारात्मक संदेश देती है।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि तालिब चौधरी को गरीब और हाशिए पर पड़े आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के कारण जेल में डाला गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। तालिब चौधरी को एक  जून को जम्मू केसिद्धड़ा इलाके में इस साल मई में हुए एक अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान प्रदर्शन और झड़पों के बाद गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को अपराध की तरह देखना गलत है और इससे गुज्जर-बकरवाल समुदाय में गलत संदेश जा रहा है, जो हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर पुलिस से अपील की कि तालिब चौधरी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed