फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Transporters Held Strike Today

Srinagar News: कश्मीर के ट्रांसपोर्टर्स आज हड़ताल पर, जम्मू के ट्रांसपोर्टर्स का भी मिला समर्थन

विज्ञापन
Transporters Held Strike Today
आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की पाटकर वार्ता। एसोसिएशन
- स्मार्ट सिटी बस सेवाओं के अन्य जिलों तक विस्तार से हैं नाराज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को स्मार्ट सिटी बस सेवाओं के जिलों तक विस्तार के विरोध में पूरी घाटी में हड़ताल का आह्वान किया है। उनकी इस हड़ताल को जम्मू के भी ट्रांसपोर्टर्स का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और संबंधित पक्षों के साथ बातचीत करने का आग्रह किया है।
ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल के दौरान कश्मीर की जनता से सहयोग की अपील भी की है। जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव शेख मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि स्मार्ट सिटी बस सेवाओं के जिलों तक विस्तार दिया जा रहा है। इसके लिए 100 बसों का प्रबंध किया गया है। इससे स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स के लिए रोजगार की परेशानी खड़ी हो जाएगी। इससे पहले भी यह प्रयास हो चुका है जो असफल रहा है।
विज्ञापन

हमने पहले भी सरकार से इन बसों का समय साझा करने की अपील की थी कि इसके अनुसार हम अपना परिवहन देख सकें, लेकिन यह मनमर्जी से चलते थे। अब फिर वही समस्या है। हमारी इस परेशानी में जम्मू के ट्रांसपोर्टर्स भी हमारे साथ है। सरकार से हमारी अपील है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed