फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Traffic not allowed on highway in Totaghati

शुक्रवार को भी नहीं मिली यातायात की अनुमति

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Traffic not allowed on highway in Totaghati
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच तोताघाटी में शुक्रवार को भी यातायात बहाल करने की अनुमति नहीं दी गई। फिर भी हाईवे पर दिन भर वाहन चलते रहे। प्रशासन के अनुसार कौड़ियाला से व्यासी के बीच कुछ स्थानों में अभी भी सुधार की गुंजाइश है। इसलिए आधिकारिक तौर पर यातायात की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

तोताघाटी से कौड़ियाल के बीच बदरीनाथ हाईवे की स्थिति में सुधार होने पर शुक्रवार से यातायात शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन टिहरी प्रशासन ने शुक्रवार से यातायात बहाल करने का फैसला स्थगित कर दिया। एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने बताया कि कौड़ियाला से व्यासी के बीच तीन मोड़ों पर हाईवे की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए पीडब्लूडी एनएच खंड को सड़क दुुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क की स्थिति में सुधार होने की रिपोर्ट मिलने के बाद यातायात खोलने का निर्णय लिया जाएगा। वहीं, पीडब्लूडी के मुनि की रेती-कौड़ियाला साइट इंचार्ज सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा का कहना है कि सड़क से मलबा हटाकर समतलीकरण कर दिया गया है। क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed