{"_id":"69c1032518aec9d4d30166e8","slug":"today-43-appointment-letters-were-handed-to-the-families-of-terror-victims-and-noks-of-government-employees-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: आतंक पीड़ित परिवारों के लिए नई शुरुआत, एलजी मनोज सिन्हा ने दिए 43 नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: आतंक पीड़ित परिवारों के लिए नई शुरुआत, एलजी मनोज सिन्हा ने दिए 43 नियुक्ति पत्र
Mon, 23 Mar 2026 02:39 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:39 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में आतंक पीड़ितों और बलिदानी सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को आज 43 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज आतंकवाद पीड़ितों और सेवा में बलिदान हुए सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को 43 नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर एलजी ने हर आतंक पीड़ित को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारों को जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए।
- फोटो : संवाद
एलजी ने बताया कि अब तक कुल 438 नियुक्ति पत्र आतंक पीड़ितों के परिवारों को प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर आज एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां केन्द्र शासित प्रदेशों के युवा और आतंक पीड़ित परिवार उज्जवल भविष्य की आकांक्षा रखते हैं और बेहतर जीवन जीने की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए।
- फोटो : संवाद
यह हमारी साझा जिम्मेदारी है कि हम उनके उज्जवल भविष्य को वास्तविकता में बदलें और उन्हें वे अवसर प्रदान करें जिनके वे हकदार हैं।