{"_id":"685e851f0cd7d952170440be","slug":"three-of-terrorists-arrested-in-sopore-sent-to-jail-they-were-in-contact-with-terrorist-organizations-across-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सोपोर में आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, आतंकी संगठनों से वीओआईपी और वीपीएन से करते थे संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सोपोर में आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, आतंकी संगठनों से वीओआईपी और वीपीएन से करते थे संपर्क
Fri, 27 Jun 2025 05:19 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क सोपोर
अमर उजाला, नेटवर्क सोपोर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:19 PM IST
सार
सोपोर पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों से जुड़े तीन मददगारों को गिरफ्तार किया, जो एन्क्रिप्टेड नेटवर्क के जरिए लगातार संपर्क में थे। तीनों आरोपी स्थानीय युवाओं को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल थे और अब कोट भलवाल जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : बसित जरगर
विस्तार
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल पाक समर्थित आतंकियों के तीन मददगारों को सोपोेर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक नेटवर्क का प्रयोग कर बराबर आतंकियों के संपर्क में थे। स्थानीय युवाओं को राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल करने में भी सक्रिय थे। तीनों को कोट भलवाल जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
सोपोर पुलिस के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए हानिकारक गतिविधियों में लगातार सक्रियता के लिए सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। तीनों की पहचान इरफान मोहिउद्दीन डार पुत्र मोहिउद्दीन डार निवासी संग्रामपोरा सोपोर, मोहम्मद आसिफ खान पुत्र अबू रहमान खान निवासी हरवान बोमई और गौहर मकबूल राथर पुत्र मोहम्मद मकबूल राथर निवासी हरदुशिवा के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत पूर्व में भी तीनों पर कई एफआईआर दर्ज है। बावजूद तीनों सीमा पार सक्रिय पाक समर्थित आतंकवादी संगठनों से एन्क्रिप्टेड वीओआईपी प्लेटफॉर्म और वीपीएन नेटवर्क के जरिए संपर्क बनाए हुए थे। उनके लिए गुप्त रूप से काम कर रहे थे। लगातार निगरानी और डोजियर तैयार करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Udhampur Encounter: बसतंगढ़ में बचे तीन आतंकियों की ड्रोन से तलाशी, खोजी कुत्ते भी मैदान में उतारे
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन