फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur Encounter: Drones searched for the remaining three terrorists in Bastangarh, sniffer dogs were also d

Udhampur Encounter: बसतंगढ़ में बचे तीन आतंकियों की ड्रोन से तलाशी, खोजी कुत्ते भी मैदान में उतारे

Fri, 27 Jun 2025 05:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 27 Jun 2025 05:07 PM IST
सार

उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी है, ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से 200 से अधिक सुरक्षाकर्मी तलाशी में जुटे हैं। गुरुवार को एक जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हैदर उर्फ मोल्वी मारा गया, तीन अब भी फरार हैं।

विज्ञापन
Udhampur Encounter: Drones searched for the remaining three terrorists in Bastangarh, sniffer dogs were also d
जैश ए मोहम्मद का आतंकी ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमपुर के बसंतगढ़ में आतंकियों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी है। आतंकियों की तलाश में पुलिस और सेना ड्रोन से चप्पे चप्पे को खंगाल रही है। इसके लिए खोजी कुत्ते भी मैदान में उतारे गए हैं। शुक्रवार तड़के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया गया था। लेकिन किसी आतंकी से संपर्क नहीं हुआ। तलाशी दल ने जरूरी कई जगह आतंकियों की मौजूदगी पर फायरिंग की, लेकिन आगे से आतंकियों की तरफ से कोई हलचल नहीं हुई।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। सेना और पुलिस के करीब 200 जवान जंगल के चप्पे को खंगाला रहे हैं। आतंकियों को हर तरफ से घेरा हुआ है, ताकि ये भाग न निकलें। बता दें कि वीरवार करूर नाले के पास आतंकियों की मौजूदगी पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


तीन आतंकी अब भी बचे हुए हैं। आईजी जम्मू भीमसेन टूटी का कहना है कि आतंकी पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से संबंधित है। ये आतंकी उसी समूह के संभव हैं, जो पिछले एक वर्ष से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। कई आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए आतंकी का नाम हैदर, कोड नेम मोल्वीइस मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी की पहचान होने की खबर है। जिसका नाम हैदर बताया जा रहा है। इसका पाकिस्तान में कोड नेम मोल्वी है। इसके बारे में बाकी की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed