फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The night temperature increased on Monday but the day temperature dropped due to cloudy weather.

Jammu Kashmir Weather: घाटी में रोजाना रंग बदल रहा मौसम, आज बर्फबारी के आसार

Tue, 10 Feb 2026 01:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 10 Feb 2026 01:33 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में मौसम हर रोज बदल रहा है और मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
The night temperature increased on Monday but the day temperature dropped due to cloudy weather.
डल झील - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर घाटी में मौसम हर रोज रंग बदल रहा है। सोमवार को रात का तापमान बढ़ा लेकिन बादल छाए रहने से दिन का पारा गिर गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को बर्फबारी हो सकती है। उसके बाद यह सप्ताह सामान्यत: सूखा रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी को पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। 11 से 15 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे ढलान वाले और हिमस्खलन वाले इलाकों में न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed