फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   The bride herself reached the in-laws' house by driving the car in kashmir.

दुल्हन खुद कार चला ससुराल पहुंची

विज्ञापन
The bride herself reached the in-laws' house by driving the car in kashmir.
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला की एक दुल्हन का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो नई नवेली दुल्हन सना का है, जिसकी शादी आमिर के साथ हुई। खास यह है कि दुल्हन खुद अपनी विदाई वाली कार चलाकर पति संग ससुराल पहुंची।
विज्ञापन

इस वीडियो के वायरल होने और सुर्खियां बटोरने के पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि कश्मीर एक मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। इस्लामिक समाज में जहां महिलाओं को पर्दा करने पर जोर दिया जाता है, वहां एक पत्नी के अपने पति को विदाई वाली गाड़ी में बैठाकर ससुराल ले जाते हुए देखा जाना नई बात है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वीडियो वायरल करने की उनकी कोई योजना नहीं थी। दरअसल, जब सना की विदाई हो रही थी, तो आमिर ने उसे कहा कि क्या वह गाड़ी चलाकर अपने ससुराल जाना पसंद करेंगी। उस प्रस्ताव को सना ने स्वीकार कर लिया और वह अपने शौहर को गाड़ी में बैठाकर ससुराल ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed