फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorists attack non-kashmiri laborers in budgam one killed one injured

Target Killing In Jammu Kashmir : सुबह बैंक मैनेजर और शाम को मजदूर की हत्या, आतंकियों के तीन दिन में हिंदुओं पर तीन हमले

Fri, 03 Jun 2022 05:12 AM IST
Vikas Kumar एएनआई, बडगाम
एएनआई, बडगाम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 05:12 AM IST
सार

आतंकियों ने ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को निशाना बनाकर उन पर हमला किया। हमले में एक मजूदर ने दम तोड़ दिया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
terrorists attack non-kashmiri laborers in budgam one killed one injured
Terrorist - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में इलाकाई ग्रामीण बैंक के मैनेजर की हत्या के 12 घंटे के भीतर आतंकियों ने वीरवार की देर रात बडगाम जिले में दो गैर कश्मीरियों पर हमला किया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। 

विज्ञापन


दो दिन पहले ही आतंकियों ने कुलगाम में ही हिंदू शिक्षिका रजनीबाला की हत्या की थी। बीते तीन दिन में आतंकियों ने हिंदुओं पर तीन हमले किए हैं जिनमें तीन जान गई हैं। एक महीने में आतंकियों ने 10 लक्षित हत्याएं की हैं। इनमें तीन गैर मुस्लिम सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। हालात के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सक्रिए हैं और उन्होंने स्थितियों को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बात की है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिले के खांडा माग्रेपोरा इलाके में स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंचकर आतंकियों ने दो गैर कश्मीरियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें बिहार के दिलखुश तथा पंजाब के गुरदासपुर निवासी गोरिया घायल हो गए। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। खून से लथपथ दोनों को श्रीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दिलखुश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। 

बता दें कि आज (गुरुवार) सुबह ही आतंकियों ने बडगाम में ही एक बैंक कर्मी को गोली मारी थी, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले मंगलवार को ही आतंकियों ने कुलगाम में हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या की थी। 

बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या को लेकर घाटी में कश्मीरी पंडितों ने एक आपात बैठक कर तीन बड़े फैसले लिए हैं।अलग-अलग ट्रांजिट कैंप से आए कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर अल्पसंख्यक फोरम के बैनर तले बैठक की। इसमें बैंक अधिकारी विजय कुमार सहित सभी टारगेट किलिंग हमलों की निंदा की गई और इन्हें कायराना कृत्य करार दिया गया।

फोरम का कहना है कि बैठक में तीन मुख्य फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घाटी में जारी सभी जगहों पर विरोध प्रदर्शनों को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। फोरम का कहना है कि घाटी में सभी अल्पसंख्यकों के सामने सरकार ने कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। ऐसे में वे शुक्रवार सुबह घाटी से बाहर पलायन करेंगे। फोरम ने घाटी में सभी प्रदर्शनकारियों से आह्वान किया है कि वे सभी नवयुग टनल के पास एकत्रित हों और यहां पर आगे की कार्यनीति तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed