फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorist hideout destroyed grenade and bullets recovered in ganderbal

सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी: गांदरबल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, ग्रेनेड व गोलियां बरामद

Thu, 27 May 2021 12:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/बारामुला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/बारामुला Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 May 2021 12:09 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर 34 असम राइफल्स, 24 राष्ट्रीय राइफल्स व पुलिस ने नारानाग जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखे गए एक ग्रेनेड, एके 47 राइफल की दो मैगजीन व 30 गोलियां बरामद की गईं। 

विज्ञापन
terrorist hideout destroyed grenade and bullets recovered in ganderbal
आतंकी ठिकाना - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन के नारानाग जंगल में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर ग्रेनेड व एके 47 की गोलियां बरामद कीं। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर 34 असम राइफल्स, 24 राष्ट्रीय राइफल्स व पुलिस ने नारानाग जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान छिपाकर रखे गए एक ग्रेनेड, एके 47 राइफल की दो मैगजीन व 30 गोलियां बरामद की गईं। वहीं, सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को टंगमर्ग के कुंजर इलाके में जंग लगे मोर्टार शेल को बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि उत्तीकू गांव में मोर्टार शेल पड़े हुए हैं। इसके बाद कुंजर पुलिस और सेना की 2 आरआर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। शेल में जंग लगा हुआ था जिससे उसके पुराना होने का अनुमान है। इसके बाद उसे सावधानी पूर्वक उसे नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed