फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorism in jammu kashmir

आतंकी हमले में मारे गए इब्राहिम के जनाजे में उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
श्रीनगर। शहर के डाउनटाउन इलाके के बोरी कदल में सोमवार की शाम आतंकियों के हमले में मारे गए सेल्समैन इब्राहिम के जनाजे में मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी। गमजदा माहौल में ईदगाह में सुबह 10.30 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इससे पहले जनाजे की नमाज पढ़ी गई। नम आंखों से सभी ने जनाजा पढ़ा। हर आंखों में बस एक ही सवाल था कि इब्राहिम का कसूर क्या था। कश्मीरी पंडित डॉ. संदीप मावा की दुकान पर काम करने वाले इब्राहिम को सोमवार शाम आतंकियों ने उस समय गोली मार दी थी जब वह अपने मालिक को लेने के लिए कार से जाने वाले थे।
विज्ञापन

इब्राहिम के परिवार में मां, पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा 12वीं तथा बेटी 10वीं की विद्यार्थी हैं। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब इब्राहिम का जनाजा घर से रवाना हुआ तो उनकी पत्नी और बच्चे लगभग बेसुध थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। लोगों ने कहा कि आतंकी बौखलाए हुए हैं। जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिशें रची जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
वीडियो फुटेज से तलाश रहे सुरक्षाबल
सुरक्षा बल मंगलवार को भी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते रहे। फिलहाल उन्हें हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच पुलिस ने घटना में शामिल आतंकियों का सुराग लगाने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लोगों में खौफ पैदा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed