{"_id":"6161f42c8ebc3e1e7310997c","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-shrinagar-news-jmu2454523106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गिलानी फोर्स ने ली घाटी में शिक्षकों की हत्या की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गिलानी फोर्स ने ली घाटी में शिक्षकों की हत्या की जिम्मेदारी
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या की जिम्मेदारी अब नए आतंकी संगठन गिलानी फोर्स ने ली है। इससे पहले इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा की ही शाखा द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। सोशल मीडिया पर इस संबंधी गिलानी फोर्स का पोस्टर और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कमांडर शरजील गैर मुस्लिमों को चेतावनी दे रहा है कि वह उन्हें कश्मीर से मिटाकर रहेंगे। साथ ही टीआरएफ से भी उनके काम में दखलंदाजी न करने के लिए कहा है। अब सवाल उठता है कि निर्दोष शिक्षकों का हत्यारा आखिर कौन है।
एक मिनट के वीडियो में गिलानी फोर्स के तीन हथियारबंद आतंकी गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में एक आतंकी कह रहा है मेरे कश्मीर के अजीज साथियों। आप लोगों को अब किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आपकी अपनी गिलानी फोर्स कश्मीर में आ चुकी है। कल जो हमने दो शिक्षकों की हत्या की है। उसका मकसद कश्मीर में जितने भी मुखबिर हैं इनको मिटाना है। मैं टीआरएफ को भी स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आगे से हमारे काम में दखलंदाजी करने की कोशिश की या उसे अपनी कामयाबी बताने की कोशिश की तो उनका भी यही हाल होगा जो इन इनका है।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में यह भी कहा गया है कि इन शिक्षकों की हत्या को गिलानी फोर्स के नए सदस्य इकरामा भाई द्वारा अंजाम दिया गया है, जो उसकी पहली कामयाबी है। इन शिक्षकों ने अभिभावकों को और बच्चों को 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मजबूर किया था। जारी बयान में यह भी कहा गया है कि टीआरएफ और पीएएफएफ जैसे संगठन हमें पाकिस्तान का गुलाम बनाना चाहते हैं लेकिन हमने बंदूक कश्मीर के लिए उठाई है। हालांकि पुलिस ने इसको लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस संबंधी तफ्तीश की जा रही है कि क्या यह वायरल वीडियो और बयान सही है या फर्जी।