{"_id":"604bdc568ebc3ed3d535e823","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-shrinagar-news-jmu2311694129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक पर प्रहार: दहशतगर्दों के सात मददगार गिरफ्तार, बड़ा खुलासा होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पर प्रहार: दहशतगर्दों के सात मददगार गिरफ्तार, बड़ा खुलासा होने की संभावना
Sat, 13 Mar 2021 02:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
आतंकियों के सात मददगार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सात मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनसे ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए मददगारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर शोपियां के विभिन्न गांवों में छापा मारकर मददगारों को पकड़ा गया। इनमें चोपान का समीउल्लाह चोपान, दचीपोरा का हिलाल अहमद वानी, रमीज अहमद वानी, रउफ अहमद वानी व जाहिद अहमद वानी, वेहिल का फैजान अहमद खान व शाहिद अहमद राथर शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्रमोशन की खुशी में तीन कत्ल: अभी भी खौफ में हैं मासूम, साले ने खोली हत्यारे जीजा की पोल
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ये इलाके में सक्रिय आतंकियों की मदद करते थे। उनके ठहरने व रहने-खाने से लेकर वाहनों के प्रबंध भी करते थे। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।