{"_id":"5fcbf1348ebc3ecf971f2b03","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-shrinagar-news-jmu2241979194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला में सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आतंकी ठिकाना, दो यूबीजीएल-एक चाइनीज ग्रेनेड बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बारामुला में सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आतंकी ठिकाना, दो यूबीजीएल-एक चाइनीज ग्रेनेड बरामद
Sun, 06 Dec 2020 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने नष्ट किया आतंकी ठिकाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार को एक आतंकी ठिकाने को खोज कर उसे नष्ट कर दिया। इस ठिकाने से दो यूबीजीएल ग्रेनेड, एक चीन निर्मित ग्रेनेड, दवाएं एवं कंबल बरामद किया है। यह ठिकाना जमीन के अंदर बनाया गया था। पुलिस ने चंदोसा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बारामुला के नारीबल और शिरपोरा इलाके में सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक स्थान पर उन्हें जमीन असामान्य नजर आई। सीआरपीएफ की 53वीं और 176वीं बटालिय के साथ बारामुला पुलिस की टीम ने उसे खोदना शुरू किया तो जमीन के नीचे आतंकी ठिकाना उन्हें नजर आया। तलाशी लेने पर ठिकाने से ग्रेनेड, दवाओं के साथ कंबल भी मिला।
विज्ञापन