फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   terrorism in jammu kashmir

दीवाली पर फिदायीन हमला करने की फिराक में पाक आतंकी

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
जम्मू। बार-बार घुसपैठ की नाकाम कोशिशों से बौखलाए आतंकी दीवाली पर फिदायीन हमला करने की साजिश रच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जम्मू, सांबा, कठुआ, पंजाब के इलाकों में आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों, पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई की आपस में होने वाली बातचीत को इंटरसेप्ट किया है। इसके बाद सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। सैन्य और अन्य सुरक्षा ठिकानों की सुरक्षा भी पुख्ता की गई है। श्रीनगर में भी सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि आतंकी हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का यह भी कहना है कि पुंछ, राजोरी, कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा में एलओसी पर पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) भी सक्रिय हो गई है। जो सेना पर हमला करने की फिराक में है। यहीं नहीं, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी प्रदेश में दंगे भी भड़काना चाहती है। आतंकियों की नापाक साजिश के बाद रेलवे स्टेशन, सैन्य प्रतिष्ठानों, नेशनल हाइवे और पुलिस थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में कुछ दिन में ही जिला परिषद के चुनाव भी होने जा रहे हैं। साथ ही दीवाली भी आने लगी है। इसे देखते हुए प्रदेश पुलिस ने कमर कस ली है। सोमवार को जम्मू संभाग के आईजी मुकेश सिंह ने पुंछ जिले का दौरा भी किया है। यहां पर सुरक्षा के कई पहलुओं पर बातचीत हुई है। सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि सीमा पार बड़े स्तर पर आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। वह हर एक खास अवसर पर कुछ करना चाहते हैं। बार-बार घुसपैठ की असफल कोशिशें कर रहे हैं। सेना पाकिस्तान की हर एक साजिश का जवाब देने के लिए सक्षम और तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed