{"_id":"6a022230dda4ac61120e9733","slug":"storms-blew-away-roofs-in-the-valley-at-night-rain-brought-down-the-mercury-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: घाटी में तूफान ने उड़ाई छतें, बारिश ने गिराया 7.7 डिग्री पारा; आज भी बरसात के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: घाटी में तूफान ने उड़ाई छतें, बारिश ने गिराया 7.7 डिग्री पारा; आज भी बरसात के आसार
Tue, 12 May 2026 12:08 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 12 May 2026 12:08 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 मई को बारिश के छोटे और व्यापक दौर की संभावना है जिसकी सबसे ज्यादा संभावना 11 मई की देर रात से 12 मई की सुबह के शुरुआती घंटों के बीच है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
घाटी में रविवार रात आए तूफान ने कई घरों की छतें उड़ा दीं। उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में इसका असर ज्यादा रहा। श्रीनगर में भी कुछ घरों की छतों के टीन उड़ गए। तूफान के साथ आई बारिश ने दिन का पारा 7.7 डिग्री तक गिरा दिया। सोमवार को सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर से हल्के बादल छाए रहे। तेज धूप ने दिन का तापमान बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दोपहर से बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। यह रविवार के मुकाबले 5.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। यह रविवार के मुकाबले 7.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। यह रविवार के मुकाबले 7.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 मई को बारिश के छोटे और व्यापक दौर की संभावना है जिसकी सबसे ज्यादा संभावना 11 मई की देर रात से 12 मई की सुबह के शुरुआती घंटों के बीच है। अगर दिन की शुरुआत धूप वाले मौसम से भी हो तब भी बगीचों में स्प्रे करने की सलाह नहीं दी जाती है। 13 मई को शुरुआत में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। दोपहर या शाम के समय कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 14 - 17 मई को मौसम ज़्यादातर सूखा रहेगा। दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 17-24 मई को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है।