{"_id":"6ae8efed93b48454b50d9acf","slug":"srinagar-youth-postponed-marriage-abrar-kishtwar-support-aga-rahullah-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1054692-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: किश्तवाड़ के युवा ने आगा रूहुल्ला के सम्मेलन में शामिल होने के लिए टाल दिया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: किश्तवाड़ के युवा ने आगा रूहुल्ला के सम्मेलन में शामिल होने के लिए टाल दिया निकाह
विज्ञापन
किश्तवाड़ का युवक अबरार। संवाद
- अबरार बोले, रूहुल्ला की ओर से युवाओं के लिए लड़ी जा रही लड़ाई उनके लिए निकाह के जश्न से अधिक महत्वपूर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी के समर्थन में किश्तवाड़ के एक युवा ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए मध्य कश्मीर के बडगाम में तीन नवंबर को होने वाले प्रस्तावित सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अपने निकाह की तारीखें आगे बढ़ा दी हैं। इस युवा का कहना है कि यह सम्मेलन उनके लिए विशेष महत्व रखता है।
किश्तवाड़ के रहने वाले अबरार ने बताया कि उनका निकाह 1 नवंबर, 2 और 3 नवंबर को तय हुआ था लेकिन जब उन्होंने देखा कि यह तारीखें आगा साहब के ती नवंबर के सम्मेलन से टकरा रही हैं, तो उन्होंने निकाह की तारीखों में बदलाव करने का फैसला किया।
अबरार ने कहा, मुझे लगा कि यह सम्मेलन मेरे लिए मेरे निकाह जितना ही महत्वपूर्ण है। इसलिए मैंने तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया। अबरार ने बताया कि वे पिछले ढाई-तीन साल से आगा रुहुल्ला को जानते हैं और करीब तीन-चार महीने पहले ही उन्होंने सांसद के साथ अपनी शादी की योजनाओं पर चर्चा भी की थी।
विज्ञापन
इस सम्मेलन में शामिल होने के अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि रूहुल्ला एक ऐसी राजनीतिक आवाज बनकर उभरे हैं जो बेरोजगारी, युवाओं के मुद्दों और जम्मू-कश्मीर के अधिकारों को मुखरता से उठाते हैं। उन्होंने कहा, मैंने एक ऐसे व्यक्ति को देखा है जो हमारे युवाओं, बेरोजगारी और हमारे अधिकारों के बारे में बात करता है। यही वजह है कि मैं आगा रुहुल्ला मेहदी के साथ खड़े होने के लिए यहां आया हूं।
अबरार ने कहा कि रुहुल्ला के लिए उनका समर्थन उनकी राजनीतिक नीतियों और जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर आधारित है। उन्होंने जोड़ा कि यदि रुहुल्ला इसी सही रास्ते पर चलते रहे, तो वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। अबरार ने उन चर्चाओं को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि रूहुल्ला का रुख निजी राजनीतिक लाभ के लिए है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की राय बनाने से पहले उनकी विचारधारा और स्थिति को समझें।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है लेकिन लोगों को रूहुल्ला के रुख के पीछे के मुद्दों और सिद्धांतों का आकलन करना चाहिए। इस युवा ने रुहुल्ला के फैसलों पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उनका मानना है कि सांसद हर कदम बहुत सोच-समझकर उठा रहे हैं।