फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Yasmina Ayub, Got Second Position, All India Rank

Srinagar News: कश्मीर की यासमीना ने नेट-जेआरएफ में हासिल किए 99.9% अंक

विज्ञापन
Srinagar, Yasmina Ayub, Got Second Position, All India Rank
यासमीना अयूब। संवाद
- उर्दू परीक्षा में देशभर में पाया दूसरा स्थान, कश्मीर के युवाओं के लिए बनीं मिसाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। यूजीसी नेट-जेआरएफ उर्दू परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर हंदवाड़ा की यासमीना अय्यूब ने कश्मीर संभाग का गौरव बढ़ाया है। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके की रहने वाली यासमीना ने नेट-जेआरएफ उर्दू परीक्षा में 99.9 फीसदी अंक हासिल किए हैं। यह एक बड़ी कामयाबी है।

बचपन से ही पढ़ाई में तेज और मेहनती रहीं यासमीना ने बताया कि वर्ष 2020 में वुमेंस डिग्री कॉलेज, बारामुला से ग्रेजुएशन फर्स्ट रेंक के साथ पूरी की। इसके बाद वर्ष 2022 में कश्मीर विश्वविद्यालय से उर्दू साहित्य में 74.5 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। वर्ष 2023 में उन्होंने जेकेएसईटी परीक्षा भी पास की और बाद में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में पीएचडी में दाखिला लिया।
विज्ञापन


अपनी सफलता पर यासमीना ने कहा कि कामयाबी कड़ी मेहनत, मजबूत इरादों और सब्र से हासिल होती है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता का शुक्रिया करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला। वहीं यासमीना के माता-पिता ने भी बेटी की कामयाबी पर खुशी जताई और कहा कि उसकी यह सफलता इलाके के दूसरे लोगों खासकर युवाओं के लिए एक मिसाल बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed