फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Today Light Rain, Landslide, Possibility

Srinagar News: आज भी हो सकती है हल्की बारिश, कुछ जगहों पर भूस्खलन की आशंका

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Today Light Rain, Landslide, Possibility
- घाटी में बारिश और बर्फबारी थमने से पारे में आया उछाल, सामान्य से हुआ अधिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बारिश और बर्फबारी थमने से पारे में उछाल आया है। घाटी में अब तक सामान्य के पास चल रहा तापमान अब लगभग सभी जगह सामान्य से अधिक हो गया है। दिन में हल्के बादल छाए रहने से मौसम खुशगवार है। वहीं वीरवार दोपहर के बाद फिर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन की भी आशंका है।
बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल को दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी की छोटी-मोटी बौछारें हो सकती हैं। 3-4 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज व तेज हवा के साथ हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। 5-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8-10 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी के नए दौर आ सकते हैं।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे खेती-बाड़ी के काम फिर से शुरू कर दें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed