फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Sunny day, Clouds, Rain

Srinagar News: दिन में हल्की धूप, शाम को छाए बादल, रात को हुई बारिश

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Sunny day, Clouds, Rain
मौसम के रंग...मंगलवार शाम को श्रीनगर में छाए घने काले बादल और डल में चलते ​शिकारे। बासित जरगर - फोटो : अमर उजाला
- भूस्खलन और हिमस्खलन की की चेतावनी, 16 तक रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में मंगलवार को दिन में मौसम सामान्य रहा। श्रीनगर में दिन में हल्की धूप निकली तो ठंडी हवा से थोड़ी राहत मिली। शाम को घने काले बादलों ने डेरा डाल लिया। रात को करीब पौने आठ बजे हल्की बारिश शुरू हो गई जो देर रात तक जारी थी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुछ जगह आंधी, संवेदनशील स्थानों पर हिमस्खलन और भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है। इसके लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन भी जारी की जा चुकी है। 16 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ज्यादातर जगहों पर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, ओले और तेज हवा भी चल सकती है। जम्मू और कश्मीर संभाग में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। कुछ संवेदनशील जगहों पर बारिश से बाढ़ या भूस्खलन हो सकता है। निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है।

9-10 अप्रैल को छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) के छोटे-छोटे दौर आ सकते हैं। 11-16 अप्रैल को आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौजूदा खराब मौसम की स्थिति और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए श्रीनगर की आम जनता को प्रशासन ने सलाह दी है कि वे सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। पर्यटकों, स्थानीय शिकारा चलाने वालों, रेत निकालने वालों और डल झील, झेलम नदी तथा अन्य जलाशयों के आस-पास काम करने वाले अन्य लोगों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वे इन जलाशयों की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा की जांच किए बिना उन्हें पार करने या उनमें काम करने की कोशिश न करें।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

किसी भी आपात स्थिति या जरूरत के मामले में लोग तत्काल सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर या पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर से संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर हैं-जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर 0194-2483651, 0194-2457552, 0194-2457543, व्हाट्सएप नंबर 9103998355, 9103998356, 9103998357, पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर 01942477567। जनता से आग्रह किया जाता है कि वे सुरक्षा के हित में सहयोग करें और सतर्क रहें।



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed