फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Snowfall in Gulmarg

Srinagar News: गुलमर्ग समेत कई पयर्टन स्थलों पर फिर बर्फबारी

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Snowfall in Gulmarg
गांदरबल में बर्फबारी के बाद सोनमर्ग। संवाद
दिन भर छाए रहे बादल, जम्मू समेत कई क्षेत्रों में बारिश
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम ने फिर अपना मिजाज बदला। कश्मीर समेत जम्मू संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। इससे पर्यटन स्थलों पर रौनक और बढ़ गई। निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। घाटी में बादल छाए रहने के कारण रात का तापमान कुछ बढ़ गया है।
उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तड़के हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को सुखद आश्चर्य में डाल दिया। बर्फ की सफेद चादर के बीच पर्यटक आनंद लेते नजर आए। टंगमर्ग, द्रंग, गुरेज, राजधान टॉप, साधना टॉप समेत कई अन्य पर्यटन स्थलों पर भी हिमपात हुआ। राजोरी और पुंछ में बारिश हुई जबकि दोनों जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में पूरे दिन बादल छाए रहे। जम्मू में शाम बारिश हुई। श्रीनगर में भी हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान चार डिग्री और गिरकर 6.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार को यह दो डिग्री गिरा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार गुलमर्ग कश्मीर का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है।



आज भी बारिश व बर्फबारी के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार को मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर फिर हिमपात होने की संभावना जताई है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से पहले जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक सूचनाओं की जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed