Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Cold wave, Shopian, coldest at minus 3.3 degrees.

Srinagar News: कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, शोपियां माइनस 3.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Cold wave, Shopian, coldest at minus 3.3 degrees.
श्रीनगर में सर्द सुबह के समय पुल पर से गुजरता एक व्य​क्ति। संवाद - फोटो : 1
- घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है और रात के समय कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। घाटी के अधिकांश पर्यटन स्थलों और मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे (माइनस में) बना हुआ है, जिससे सुबह और शाम के समय गलन बढ़ गई है। शुक्रवार को शोपियां घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही है।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.3 डिग्री कम) रहा।
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है, जबकि रात का पारा माइनस 2.2 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री कम) तक लुढ़क गया। इसी तरह, उत्तरी कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु के आसपास और उससे नीचे जाने के कारण सुबह के समय जल स्रोतों के किनारों और खुले मैदानों में हल्की बर्फ की परत (पाला) जमने लगी है। इसके साथ ही सुबह और देर शाम को धुंध व कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित हो रही है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण दोपहर के समय लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है।




शुष्क बना रहेगा मौसम, आंशिक बादल छाने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। विभाग के मुताबिक, 26 नवंबर तक पूरे कश्मीर संभाग में मौसम मुख्य रूप से शुष्क (ड्राई) बना रहेगा और फिलहाल किसी बड़ी मौसमी चेतावनी या भारी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं हैं। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed