Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Water Sports, Dal Lake, Boat Racing

Srinagar News: 70 नावों में 140 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सकीना-खालिदा की जोड़ी अव्वल

विज्ञापन
Srinagar, Water Sports, Dal Lake, Boat Racing
श्रीनगर की डल झील में ट्रेडिशनल महिला बोट रेस के दौरान प्रतिभागी। संवाद 
- डल झील में दूसरी ट्रेडिशनल वूमेंस बोट रेस 2026 का भव्य आयोजन, उपायुक्त अक्षय लाबरू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। वाटर स्पोर्ट्स में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को डल झील में दूसरी ट्रेडिशनल वूमेंस बोट रेस 2026 का आयोजन किया गया। जम्मू-कश्मीर वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन की इस प्रतियोगिता में लगभग 140 महिला एथलीटों ने 70 पारंपरिक नावों में सवार होकर जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सकीना और खालिदा की जोड़ी अव्वल रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जाने वाली ऐसी गतिविधियों के लिए प्रशासन की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जम्मू-कश्मीर झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष खुर्शीद अहमद शाह, ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. मंतशा बिंती रशीद और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नौपोरा की प्रधानाचार्य डॉ. मसर्रत परवीन शामिल हुईं।
विज्ञापन

खुर्शीद अहमद शाह ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राधिकरण भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने आयोजकों से नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे जल निकायों, विशेष रूप से डल झील की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मंतशा बिंती रशीद ने कश्मीरी महिलाओं की भागीदारी पर खुशी जताते हुए कहा, कश्मीर की महिलाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते देख मैं अभिभूत हूं। खेलों में उनका उत्साह, आत्मविश्वास और सक्रिय भागीदारी देखना बेहद उत्साहजनक है।
डॉ. मसर्रत परवीन ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और खेल क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित होंगी।
इससे पूर्व, बिल्किस मीर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर एसोसिएशन रोइंग एंड स्कलिंग के अध्यक्ष डॉ. बुरहान बजाज और कश्मीर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. शाहिद अली खान भी उपस्थित रहे। डॉ. शाहिद अली खान ने पूरे कार्यक्रम की कार्यवाही का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम को सहयोग देने वाले सुराशी कपाड़िया ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया।



विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सकीना और खालिदा, द्वितीय स्थान पर राफिया और खुशबू, तृतीय स्थान पर शाहीना और गुलशन एवं चतुर्थ स्थान पर असमत और मेहविश रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता जोड़ियों को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed