Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Rotten Meat, Seized, Budgam Railway Station

Srinagar News: दिल्ली से पार्सल ट्रेन में आया 1,600 किलो सड़ा मांस जब्त

विज्ञापन
Srinagar, Rotten Meat, Seized, Budgam Railway Station
सड़े मांस के दूसरे कंसाइनमेंट को दिखाते कर्मी। संवाद
- बडगाम रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, बिना रेफ्रिजरेशन के 44 बक्सों में छिपाकर घाटी में मांस सप्लाई करने की थी तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने की एक बड़ी साजिश को शुक्रवार को नाकाम कर दिया गया। रेलवे पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बडगाम रेलवे स्टेशन पर करीब 1,600 किलो सड़ा हुआ भैंस का मांस जब्त किया है। दिल्ली से पार्सल ट्रेन के जरिए लाई गई इस संदिग्ध खेप को घाटी के बाजारों में खपाने की तैयारी थी।
पशु चिकित्सा विभाग (वेटरनरी) के अधिकारियों ने जांच के बाद इस मांस को इंसानों के खाने के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त घोषित कर दिया है, जिसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में इसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस बडगाम की एसएचओ बेनजीर इकबाल ने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिली थी कि पार्सल ट्रेन में भारी मात्रा में सड़ा हुआ मांस है। दोपहर करीब तीन बजे रेलवे पुलिस को स्टेशन परिसर में रखे इस संदिग्ध पार्सल से खून रिसने और तेज दुर्गंध आने का पता चला। इसके बाद तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग और पशु चिकित्सा अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान ट्रेन की बोगी से मांस के कुल 44 बक्से बरामद किए गए। एसएचओ बेनजीर इकबाल के मुताबिक, जब एक बक्से की सील खोलकर जांच की गई तो उसके अंदर अत्यंत खराब स्थिति में भैंस का मांस भरा हुआ पाया गया। साधारण पैकेटों में बिना बर्फ या किसी रेफ्रिजरेशन व्यवस्था के यह मांस लाया गया था। नियमानुसार, मांस के परिवहन के लिए तापमान शून्य से माइनस 18 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे बनाए रखना अनिवार्य होता है, लेकिन इस खेप में तापमान नियंत्रण का कोई इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मुफ्ती उमर ने बताया कि प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के आदेश पर तहसीलदार बडगाम, नगर समिति बडगाम के कार्यकारी अधिकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में इस जब्त मांस को नष्ट किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 271 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी खेप बिना किसी पहचान चिह्न के थी और इसे किसी भी पहचाने जाने योग्य व्यक्ति के नाम पर बुक नहीं किया गया था। मांस के वैध परिवहन के लिए बूचड़खाने का प्रमाण पत्र, पशु चिकित्सा प्रमाण पत्र और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है, जो इस खेप के साथ मौजूद नहीं था। अब पुलिस रेलवे अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है कि बिना उचित दस्तावेजों और मानकों के इतनी बड़ी खेप को ट्रेन में लोड करने की अनुमति कैसे दी गई।

सड़े हुए मांस की एक और खेप जब्त

श्रीनगर। बडगाम रेलवे स्टेशन पर शनिवार को नियमित जांच के दौरान पार्सल ट्रेन से सड़े हुए मांस की 400 किलो की एक और खेप जब्त की गई। अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण में यह मांस भी अत्यंत खराब स्थिति में और इंसानों के खाने के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त पाया गया। इससे पूर्व रेलवे पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने यहीं से करीब 1,600 किलो खराब मांस बरामद किया था। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए इस मांस को जल्द ही संबंधित प्रशासन की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed