{"_id":"6af8bb7ecc88788acc0be700","slug":"srinagar-marriages-waste-of-money-taken-decision-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1063146-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: खर्चीली शादियों पर अब लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: खर्चीली शादियों पर अब लगेगी लगाम
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में शादी समारोहों के लगातार भोजन, फिजूलखर्ची और सामाजिक हैसियत के प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा में बदलने पर चिंता जताते हुए घाटी भर के प्रमुख धार्मिक नेताओं ने सादगी भरी शादियों और पारंपरिक सात-व्यंजनों वाले वाजवान की ओर लौटने का पुरजोर आह्वान किया है।
प्रमुख इस्लामी विद्वानों ने कश्मीर वाजा एसोसिएशन के उस फैसले का भी स्वागत किया है, जिसमें रात 10 बजे के बाद शादी की दावतें न परोसने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, उलेमाओं का मानना है कि यह एक सराहनीय शुरुआत भर है और समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची, और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में आयोजित होने वाली भव्य दावतों को रोकने के लिए अभी और कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम फारूकी ने समय की पाबंदी और अनुशासन बनाए रखने के लिए वाजा समुदाय के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने लोगों से वाजवान के व्यंजनों की संख्या सीमित रखने की अपील की। ऐतिहासिक आसार-ए-शरीफ दरगाह हजरतबल के इमाम मौलाना रियाज-उल-हक नूराबादी ने भी इस निर्णय को समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला बताया। वहीं, शिया धर्मगुरु आगा सैयद हादी ने वाजा एसोसिएशन से आग्रह किया कि बदलाव की जिम्मेदारी केवल जनता पर न छोड़ी जाए। ब्यूरो