फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Vehicle Checking Campaign, Pulwama, 11 Driving License

Srinagar News: पुलवामा में 11 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 4 आरसी निलंबित

विज्ञापन
Srinagar, Vehicle Checking Campaign, Pulwama, 11 Driving License
पुलवामा में ए आरटीओ ने नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई
- एआरटीओ पुलवामा की प्रवर्तन टीम ने कई मार्गों पर चलाया अभियान
विज्ञापन

फोटो साहित
पुलवामा। मोटर वाहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 11 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए। इसके साथ ही 4 वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) निलंबित किए गए। यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त जम्मू-कश्मीर के निर्देशों पर की गई।
एआरटीओ पुलवामा की प्रवर्तन टीम ने अवंतिपोरा-त्राल, त्राल-नौदल, राजपोरा-पुलवामा और रिंग रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान 163 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 67 चालान काटे गए जिनमें बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 30 मामले और सीट बेल्ट न लगाने के 19 मामले शामिल हैं। यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के भी कई मामले सामने आए। विभाग ने एक वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र रद्द किया और मौके पर दो वाहन जब्त किए। साथ ही तेज गति से वाहन चलाना, गलत पार्किंग, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और स्पीड लिमिटिंग डिवाइस की कमी जैसे उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 37,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस सप्ताह चलाए गए अभियान में स्कूली बसों और छात्रों को ले जाने वाले निजी वाहनों की भी जांच की गई। 50 से अधिक स्कूल बसों की जांच की गई जिनमें से 10 बसों को नियमों का पालन न करने पर जब्त किया गया। स्कूल प्रबंधन को दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान एआरटीओ मोहम्मद शफैत की निगरानी में चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed