Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Unreserved Train, Srinagar to Katra, 500 Passengers Travel

Srinagar News: श्रीनगर से कटड़ा के बीच चली विशेष अनारक्षित ट्रेन, 500 से अधिक यात्रियों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
Srinagar, Unreserved Train, Srinagar to Katra, 500 Passengers Travel
श्रीनगर से कटड़ा और वापसी श्रीनगर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन। स्रोत रेलवे
- त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात, दीपावली और छठ पर्व पर उमड़ी भीड़ को मिली बड़ी राहतअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने वीरवार को श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन का सफल संचालन किया। ट्रेन संख्या 04690/04689 के जरिए दोनों दिशाओं में 500 से अधिक यात्रियों ने सुगम और सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाया।
इस विशेष सेवा के शुरू होने से श्रीनगर, अनंतनाग और बनिहाल होते हुए कटड़ा तक आने-जाने वाले यात्रियों, विशेष रूप से बिना आरक्षण के सफर करने वालों को बड़ी राहत मिली है। दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर घर लौटने और दर्शन के लिए निकलने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन की योजना बनाई थी। श्रीनगर से कटड़ा (04690) और कटड़ा से श्रीनगर (04689) के बीच संचालित इस विशेष ट्रेन में यात्रियों ने सुचारू व्यवस्था और समयबद्धता के लिए उत्तर रेलवे का आभार जताया।
विज्ञापन

ट्रेन के सफल संचालन पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (जम्मू) उचित सिंघल ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रीनगर-कटड़ा मार्ग पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस विशेष अनारक्षित ट्रेन की योजना तैयार की गई थी, ताकि अंतिम छोर तक के आम यात्रियों को बिना किसी परेशानी के सुलभ यात्रा का विकल्प मिल सके। हमें खुशी है कि 500 से अधिक यात्रियों ने इस सेवा का लाभ लिया। भविष्य में भी व्यस्त अवसरों और यात्रियों की मांग के अनुरूप अतिरिक्त सेवाएं देने के लिए रेलवे पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने भी त्योहारी सीजन में इस राहत भरी पहल का स्वागत किया और भीड़भाड़ के समय बिना रिजर्वेशन के सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जम्मू मंडल प्रशासन ने सभी यात्रियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय सफर की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed