{"_id":"695975b6b426dc6347025c6b","slug":"srinagar-two-hockey-players-selection-national-school-games-srinagar-news-c-10-lko1027-802020-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर के लाल करेंगे नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी में कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर के लाल करेंगे नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी में कमाल
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी रोहनप्रीत सिंह। संवाद
- अंडर-19 बॉयज चैंपियनशिप में रोहनप्रीत सिंह और इमाद उल इस्लाम का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जिले के करण नगर और जवाहर नगर के रहने वाले दो युवा हॉकी खिलाड़ियों का चयन उदयपुर में होने वाली 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी अंडर-19 बॉयज चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बादल हॉकी क्लब के दोनों होनहार खिलाड़ियों के चयन पर युवा खिलाड़ियों व खेल प्रशंसकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
बादल हाॅकी क्लब के पदाधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि कैसट एक्सपेरिमेंटल स्कूल करण नगर के होनहार छात्र रोहनप्रीत अपना छठा हॉकी नेशनल खेलने के लिए तैयार हैं। वह एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 11 साल की उम्र में अपने हॉकी कॅरिअर की शुरुआत की। उनका समर्पण और निरंतरता उन्हें महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए एक रोल मॉडल बनाती है।
गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल जवाहर नगर के छात्र इमाद उल इस्लाम हॉकी नेशनल में पहली बार खेलेंगे। वह अपनी गति, कौशल और खेल की समझ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस अवसर को पाने के लिए अथक प्रयास किया है। एक होनहार छात्र होने के साथ-साथ इमाद समय प्रबंधन का एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं जो पढ़ाई और खेल को समान प्रतिबद्धता के साथ संतुलित करते हैं।
विज्ञापन
दोनों युवा खिलाड़ियों को बादल हॉकी क्लब की ओर से हार्दिक बधाई और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं। 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी अंडर-19 बॉयज चैंपियनशिप 12 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में शुरू होगी।