{"_id":"69ebd2e2a36bf8f040010be6","slug":"srinagar-two-arrested-drug-smuggling-bandipora-srinagar-news-c-10-lko1027-896287-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बांदीपोरा में नशा तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बांदीपोरा में नशा तस्करी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदीपोरा। पुलिस ने सुंबल और अरागम में नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया। इसके अलावा कुख्यात अपराधियों की संपत्तियां भी जब्त की गईं।
सुंबल में तेंगपोरा नेसबल क्रॉसिंग के पास नाका चेकिंग के दौरान पीएस सुंबल की एक पुलिस टीम ने एक पैदल यात्री को रोका जिसकी पहचान सफापोरा निवासी इशफाक अहमद भट के रूप में हुई। तलाशी लेने पर, उसके पास से लगभग 570 ग्राम चरस बरामद हुई।
अरागम में इसी तरह के एक ऑपरेशन में पीएस अरागम की एक पुलिस टीम ने गुंडी डाचीना क्रॉसिंग के पास एक अन्य पैदल यात्री को रोका। उस व्यक्ति की पहचान चट्टीबांडी निवासी मंजूर अहमद खान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान लगभग 110 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
नशा तस्करी के आरोपियों की जब्त की संपत्ति
नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में पुलिस स्टेशन हाजिन ने एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत नशा तस्करी के दो आरोपियों की लगभग 90 लाख कीमत की अचल संपत्तियां जब्त कर लीं। इनमें विजपारा निवासी मेराज दीन भट का 35 लाख का एक मंजिला रिहायशी मकान शामिल है। इसके अलावा लाल मोहम्मद शेख का 55 लाख का दो मंजिला रिहायशी मकान भी जब्त किया गया।