फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Tulip Garden, Open From Today, CM Will Inagurate

Srinagar News: आज से खुलेगा ट्यूलिप गार्डन, सीएम उमर करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
Srinagar, Tulip Garden, Open From Today, CM Will Inagurate
अगवानी को तैयार...कश्मीर का मशहूर ट्यूलिप गार्डन में 18 लाख फूल पर्यटकों का इंतजार कर रहे हैं। - फोटो : samvad
- ताजा बर्फबारी ने बढ़ाया पर्यटकों का आनंद, फूल बढ़ा रहे घाटियों की सुंदरता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में पर्यटकों का मुख्य आकर्षण श्रीनगर का ट्यूलिप गार्डन सोमवार से पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए फिर से खोला जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला करेंगे। पर्यटकों का इंतजार महज ट्यूलिप गार्डन ही नहीं, शालीमार बाग, मुगल गार्डन, चश्मा शाही, परी महल, बादामवारी पार्क के साथ बर्फ से ढके पहाड़ भी कर रहे हैं।
रविवार को हुई बर्फबारी से यहां मौजूद पर्यटकों का लुत्फ कई गुना बढ़ गया है। श्रीनगर सहित कश्मीर के पर्यटकों के घूमने के लिए कई गार्डन हैं। इनमें सबसे खास है श्रीनगर में डल झील के किनारे जबरवान पहाड़ियों के दामन में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन। इस बार ट्यूलिप गार्डन में 70 से अधिक किस्मों के 18 लाख ट्यूलिप के फूल लगाए गए हैं, जो पर्यटकों का इंतजार कर रहे हैं। इस बार ट्यूलिप के फूलों की क्यारियों में बल्ब की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अलावा फ्लोरीकल्चर विभाग ने आगंतुकों के लिए हर सुविधा सहित कई आकर्षण पॉइंट भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

यहां इस बार आगंतुकों के लिए विशेष सेल्फी-पॉइंट स्थापित किए हैं जहां वह रंग बिरंगे ट्यूलिप के फूलों के बीच सेल्फी खींच सकें। इसके अलावा टिकट की सुविधा ऑनलाइन भी रहेगी जिससे उन्हें लंबी कतारों में खड़े रहने से आराम मिलेगा। यहां हस्तशिल्प के भी कई स्टाल लगाए जाएंगे। इसके अलावा पेंटिंग और अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूलिप गार्डन में पिछले सीजन में 26 मार्च से 24 अप्रैल 2025 तक 30 दिन में रिकॉर्ड 8,55,125 आगंतुक आए थे। रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस संख्या में स्थानीय, घरेलू और विदेशी पर्यटक शामिल थे जिन्होंने 17 लाख से ज्यादा खिले हुए ट्यूलिप देखने के लिए गार्डन का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed