फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Toheed Altaf, Lead NCC Boys, Participate in Parade, New Delhi

Srinagar News: कुपवाड़ा के तौहीद ने ऑल-इंडिया एनसीसी बॉयज दल का नेतृत्व कर रचा इतिहास

विज्ञापन
Srinagar, Toheed Altaf, Lead NCC Boys, Participate in Parade, New Delhi
कुपवाड़ा का तौहीद। स्रोत सोशल मीडिया
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहले कैडेट बने जिन्हें यह गर्व हासिल हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुपवाड़ा। 7 जम्मू-कश्मीर बटालियन एनसीसी कुपवाड़ा के सीनियर अंडर ऑफिसर तौहीद अल्ताफ ने 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुई परेड में ऑल-इंडिया एनसीसी बॉयज दल का नेतृत्व कर इतिहास रच दिया। वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से ऐसा करने वाले पहले एनसीसी कैडेट बन गए हैं।
तौहीद ने देश भर के कैडेटों वाले 148 सदस्यों के एनसीसी दल का नेतृत्व किया जो भारत के राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य लोगों के सामने से गुजरा। गणतंत्र दिवस परेड में ऑल-इंडिया दल का नेतृत्व करना नेशनल कैडेट कोर में सबसे बड़े सम्मानों में से एक माना जाता है। 7 जम्मू-कश्मीर बटालियन एनसीसी कुपवाड़ा में शामिल होने के बाद तौहीद ने कई एनसीसी कैंपों और ट्रेनिंग प्रोग्रामों में सक्रिय रूप से भाग लिया। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें प्री-रिपब्लिक डे कैंप के लिए चुना गया और बाद में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर के मार्गदर्शन में रिपब्लिक डे कैंप के लिए चुना गया।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ एनसीसी अधिकारी के अनुसार तौहीद को उनके असाधारण ड्रिल स्टैंडर्ड, अनुशासन और नेतृत्व गुणों के कारण नेतृत्व की भूमिका के लिए चुना गया जिसने उन्हें देश भर के कैडेटों के बीच अलग पहचान दिलाई। उत्तरी कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के शेहलाल इलाके के रहने वाले तौहीद ने अपनी स्कूली शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी की और बाद में गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल हंदवाड़ा में पढ़ाई की। उन्होंने एएनओ लेफ्टिनेंट अब्दुल रशीद शेख और अन्य प्रशिक्षकों की देखरेख में एनसीसी ट्रेनिंग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार, एनसीसी यूनिट और पूरे क्षेत्र को गर्व हुआ है। इसे दूरदराज के इलाकों के युवाओं के लिए एनसीसी में शामिल होने की प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed