फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Three Pilgrims Reached, padyatra, Shri Amarnath

Srinagar News: मध्य प्रदेश से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पैदल अनंतनाग पहुंचे तीन श्रद्धालु

विज्ञापन
Srinagar, Three Pilgrims Reached, padyatra, Shri Amarnath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। मध्य प्रदेश से पैदल श्री अमरनाथ यात्रा करता हुआ तीन श्रद्धालुओं का दल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को पहुंचा। ये श्रद्धालु खानाबल-पहलगाम मार्ग से होकर पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ते नजर आए।
बातचीत में श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 27 मई को मध्य प्रदेश से अपनी पदयात्रा शुरू की थी। भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा के प्रतीक के रूप में उन्होंने हजारों किलोमीटर का सफर पैदल तय किया है। उनका लक्ष्य पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचकर वार्षिक यात्रा को पूर्ण करना है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कश्मीर पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन और लंबी यात्रा के बावजूद उनका उत्साह और विश्वास अडिग है तथा वे शेष यात्रा भी पैदल ही पूरी करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी की कृपा और स्थानीय लोगों के सहयोग से उनकी यात्रा सुखद और यादगार बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed