फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Three Girls, Selected, National Hockey Championship

Srinagar News: कश्मीर की तीन बेटियां खेलेंगी नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में

विज्ञापन
Srinagar, Three Girls, Selected, National Hockey Championship
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर की तीन बेटियों को 69वीं एसजीएफआई हॉकी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। जम्मू और कश्मीर की अंडर-14 हॉकी टीम में बारामुला की हरमेहर कौर और अरनीत कौर के अलावा श्रीनगर की हर्षमीत कौर का चयन किया गया है। तीनों खिलाड़ी बादल हॉकी क्लब की खिलाड़ी हैं।
बादल हॉकी क्लब के पदाधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि क्लब की खिलाड़ी और हर्षमीत कौर, हरमेहर कौर और अरनीत कौर को जम्मू और कश्मीर की अंडर-14 टीम में चुना गया है। तीनों खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली हैं और उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। श्रीनगर के हुमहामा में रहने वाली हर्षमीत कौर कक्षा 7वीं की छात्रा हैं और वह करीब डेढ़ साल से क्लब में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं बारामुला के सेंट जोजेफ में कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली हरमेहर कौर और डीपीएस बारामुला में कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली अरनीत कौर भी करीब डेढ़ साल से हॉकी खेल रही हैं। इन तीनों के अंतर जिला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद 69वें एसजीएफआई हॉकी नेशनल प्रतियोगिता के लिए जम्मू और कश्मीर की अंडर-14 टीम में चुना गया है। यह टूर्नामेंट 2 जनवरी 2026 से ग्वालियर, मध्य प्रदेश में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतनाम सिंह ने कहा कि यह शानदार तिकड़ी लगन, अनुशासन और टीम वर्क की भावना का प्रतीक है। उनकी सफलता हमारे कोचिंग स्टाफ की लगातार कोशिशों का सबूत है जिनका मार्गदर्शन और समर्पण युवा प्रतिभाओं को भविष्य के चैंपियन बनने में मदद कर रहा है। हर्षमीत, हरमेहर, अरनीत और पूरी कोचिंग टीम को बधाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed