फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Three Drug Smugglers, Police Taken Action,

Srinagar News: नशा तस्करों की 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
Srinagar, Three Drug Smugglers, Police Taken Action,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को तीन कुख्यात नशा तस्करों के खिलाफ की विभिन्न कार्रवाइयों में छह करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की।
उन्होंने बताया कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कार्रवाई जारी रखते हुए श्रीनगर पुलिस ने तीन कुख्यात नशा तस्करों की तीन अचल संपत्तियों और एक गाड़ी को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन खानयार द्वारा एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि जब्त की गई पहली संपत्ति नजीर अहमद मीर उर्फ नजीर लश्करी की थी जिसमें खानयार के कूलीपोरा में 4.5 मरला जमीन पर बना दो मंजिला मकान और उसके साथ आठ दुकानें थीं हैं जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 3.2 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


दूसरी संपत्ति गुलजार अहमद मीर की थी, जो खानयार के मिस्कीन बाग, बागी रूप सिंह का रहने वाला है। इसमें एक एसयूवी, सात मरला जमीन और उस पर बना एक अस्थायी ढांचा शामिल है जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.8 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवक्ता ने बताया कि तीसरी संपत्ति आरोपी ज़ाहिद मंज़ूर राथर की है, जो खानयार के नौपोरा, लोन मोहल्ला का रहने वाला है। इसमें एक अचल संपत्ति है जिसमें नौ मरला जमीन पर बना एक मंजिला रिहायशी मकान शामिल है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये है। उन्होंने आगे बताया कि जब्त की गई संपत्तियों की पहचान नशीले पदार्थों की तस्करी और नशा बेचने से हुई कमाई से हासिल की गई अवैध संपत्तियों के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed