फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Tanvir Sadiq, Congratulate, CM Umar Abdullah

Srinagar News: तनवीर ने जड़ीबल में परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए सीएम और एएसआई का आभार जताया

विज्ञापन
Srinagar, Tanvir Sadiq, Congratulate, CM Umar Abdullah
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता और जड़ीबल के विधायक तनवीर सादिक ने जड़ीबल निर्वाचन क्षेत्र में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार की कई बड़ी परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), श्रीनगर के जिला उपायुक्त और सभी संबंधित विभागों का दिल से आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें जियारत शरीफ मकदूम साहिब के लिए सर्वाधिक 460 लाख रुपये और कारपोरा रैनावारी स्थित शिव मंदिर के लिए 176 लाख रुपये का बजट शामिल है। इसके अलावा कारपोरा रैनावारी की ही मियां शाह साहिब दरगाह के लिए 150 लाख रुपये, आसार-ए-शरीफ हजरतबल के लिए 106 लाख रुपये और हरि पर्वत किला फेज-दो के विकास के लिए 89 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही आस्तान मीर शम्स-उद-दिन इराकी के लिए 56 लाख रुपये, मकदूम साहिब के पास स्थित गणेश मंदिर, हवल में मदीन साहिब की मस्जिद व मकबरे और आलमगिरी बाजार हवल में अहमद शाह मखम शेरी भट के लिए 50-50 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed