फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Tangmarg, Siana Latif, Wrote Kuran, Also Translate in Urdu

Srinagar News: टंगमर्ग की किशोरी ने चार माह में हाथ से लिखी कुरान, उर्दू में किया अनुवाद

विज्ञापन
Srinagar, Tangmarg, Siana Latif, Wrote Kuran, Also Translate in Urdu
साइका लतीफ ने हाथ से लिख कुरान। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। टंगमर्ग के हरदू मदम की 12वीं पास छात्रा साइका लतीफ ने सिर्फ चार महीने में हाथ से पवित्र कुरान लिखकर और उसका उर्दू अनुवाद कर एक बड़ी आध्यात्मिक उपलब्धि हासिल की है। गांव और आस-पास के इलाकों के लोगों ने उसे यह मुश्किल काम पूरा करने के लिए बधाई दी।
साइका लतीफ ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा, मैं अल्लाह की शुक्रगुजार हूं कि उसने मुझे अपने हाथ से कुरान लिखने की हिम्मत और ताकत दी। मेरे माता-पिता और बहनों ने इस पवित्र काम में मेरा साथ दिया। उन्होंने मौलवी मोहम्मद हुसैन कादरी को भी उनके लगातार मार्गदर्शन और हौसला बढ़ाने के लिए खास धन्यवाद दिया। साइका ने कहा कि वह रोजाना कुछ घंटे लगन से बैठक अपना यह काम करती थी। कई बार थकान भी महसूस होती थी लेकिन आखिरकार चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद मैंने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

साइका के पिता लतीफ अहमद ने अपनी बेटी की कामयाबी पर गर्व जताते हुए कहा कि वह न सिर्फ मेहनती है बल्कि पढ़ाई में भी एक होनहार छात्र है। उन्होंने बाकी अभिभावकों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सही इस्लामिक शिक्षा भी मिले। उन्होंने कहा कि आधुनिक पढ़ाई जरूरी है लेकिन इस्लामिक शिक्षा हमेशा आपके साथ रहती है। उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस नेक काम को पूरा करने में उनकी बेटी का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइका लतीफ का यह प्रयास युवा पीढ़ी के लिए विश्वास, अनुशासन और लगन का एक प्रेरणा देने वाला उदाहरण है जिसकी पूरे टंगमर्ग में तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed