फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, State Election Commisionner, Shantmanu, Visit Budgam

Srinagar News: मतदाताओं से अपने विवरण की जांच कर त्रुटियां सुधारने की अपील

विज्ञापन
Srinagar, State Election Commisionner, Shantmanu, Visit Budgam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गांदरबल। राज्य चुनाव आयुक्त शांतमनु ने जिले का दौरा कर पंचायती मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने योग्य नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और मौजूदा मतदाताओं से अपने विवरण की जांच कर त्रुटियां सुधारने की अपील की।



आयुक्त ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां हर शनिवार और रविवार को विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में आम लोगों को नाम जोड़ने और सुधार की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी पात्र लोग इस प्रक्रिया का लाभ उठाएं और समय रहते पंजीकरण कराएं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन




शांतमनु ने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी की शुरुआत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से होती है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त गांदरबल डॉ. सैयद फहीम अहमद बिहाकी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मनजूर अहमद भट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसडीए बिलाल मुख्तार डार, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. शेख सलाहुद्दीन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अब्दुल रहमान भट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर संशोधन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि जिले में अब तक 5,888 नए मतदाताओं का पंजीकरण हुआ है, जो लक्ष्य का 3.05 प्रतिशत है। जिले की प्रारूप मतदाता सूची में कुल 1,93,017 मतदाता शामिल हैं।



राज्य चुनाव आयुक्त ने जमीनी स्तर पर चुनावी तंत्र के कार्य पर संतोष जताया और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed