{"_id":"69f658a6bc8900ce900f659a","slug":"srinagar-ssp-anantnag-visit-police-station-larnu-achbal-srinagar-news-c-10-lko1027-902333-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एसएसपी ने लारनू व अचबल थानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एसएसपी ने लारनू व अचबल थानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
अनंतनाग। एसएसपी अशोक अमोद नागपुरे ने शनिवार को पुलिस स्टेशन लारनू और अचबल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उचित रखरखाव और स्थापित मानदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने पुलिस कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की जिसमें स्टेशन के रिकॉर्ड, रजिस्टर और दस्तावेज शामिल थे। निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक रिकॉर्ड के रखरखाव और उन्हें अद्यतन करने पर विशेष ध्यान दिया गया। एसएसपी ने दोनों थानों में लॉक-अप सुविधाओं का भी जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा मानवाधिकार दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की गई।
ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए एसएसपी नागपुरे ने व्यावसायिकता, अनुशासन और जन-हितैषी पुलिसिंग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा वितरण में पारदर्शिता, तत्परता और दक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सतर्क रहें, सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ाएं और जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करें। संवाद