फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Special Crime Wing, Raid, Gang Busted

Srinagar News: स्पेशल क्राइम विंग ने रंगदारी गिरोह का किया भंडाफोड़, श्रीनगर और गांदरबल में छापे

विज्ञापन
Srinagar, Special Crime Wing, Raid, Gang Busted
क्राइम ब्रांच और एसीबी अफसर बनकर बुजुर्गों को डराने और 30 लाख से अधिक ऐंठने वाले गिरोह के चार आरोपी बेनकाब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर की स्पेशल क्राइम विंग (कश्मीर) ने सोमवार को श्रीनगर और गांदरबल जिलों में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे और एक संगठित रंगदारी और धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक एफआईआर के संबंध में की गई है।
एक प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला जालसाजों के एक ऐसे संगठित गिरोह से जुड़ा है जो क्राइम ब्रांच और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के फर्जी अधिकारी बनकर वरिष्ठ नागरिकों को झूठी शिकायतों और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था। क्राइम ब्रांच के अनुसार इस गिरोह ने श्रीनगर शहर के निवासी एक बुजुर्ग से डरा-धमकाकर 30 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूल ली थी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारे। आरोपियों की पहचान मुब्बशिर अहमद निवासी रंगिल (गांदरबल), नजीर मकबूल बिछू निवासी सैदाकदल (श्रीनगर), मुद्दसिर सादिक नज्जार निवासी नाैहट्टा (श्रीनगर) और मुनीर अहमद मीर निवासी इलाही बाग (श्रीनगर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल क्राइम विंग, कश्मीर ने आम जनता से अपील की है कि वे धोखाधड़ी, जालसाजी, साइबर अपराध, प्रतिरूपण और ऐसे अन्य संगठित अपराधों में शामिल असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों या अवैध लाभ के नाम पर किए जाने वाले झूठे वादों के बहकावे में न आएं।

पुलिस ने अनुरोध किया है कि यदि किसी को ऐसी आपराधिक गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिले तो वे तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या क्राइम ब्रांच को सूचित करें ताकि समय पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed