फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Snowfall, Weather, Peoples Face Problems

Srinagar News: दिनभर बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें, जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
Srinagar, Snowfall, Weather, Peoples Face Problems
श्रीनगर में मंगलवार को हुई बर्फबारी। संवाद
- दिन का पारा कई जगह माइनस में पहुंचा, आज भी बर्फबारी के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी ने कंपकपी छुड़ा रखी है। सोमवार रात से शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार को श्रीनगर सहित घाटी के अधिकतर इलाकों में दिनभर चली। दिन का तापमान कई जगह शून्य के पास तो कुछ जगह माइनस में चला गया है। अधिकतम तापमान सामान्य बेहद कम होने से सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बर्फबारी के आसार हैं।
मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस ने हेल्पलाइन सेवाएं शुरू कीं
श्रीनगर। लगातार खराब मौसम को देखते हुए श्रीनगर पुलिस और प्रशासन ने लोगों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन सर्विस शुरू की है। किसी भी संकट या आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता और समय पर प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए, निम्नलिखित आपातकालीन संपर्क नंबर पूरे श्रीनगर जिले में चालू कर दिए गए हैं।
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर 0194-2457543, 0194-2483651, 0194-2457552, व्हाट्सएप नंबर 9103998355, 9103998356 और 9103998357 पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम- 0194-2477567, पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर लैंडलाइन0194-2477567, 0194-2477568, मोबाइल 9596222550, 596222551, एसएसपी श्रीनगर 9596770502, एसपी मुख्यालय 9596770503, डिप्टी एसपी मुख्यालय 9596770518, डिप्टी एसपी डीएआर 9596770534, एसपी सिटी ईस्ट 9596770507, एसपी सिटी वेस्ट 9596770505, एसपी सिटी नॉर्थ 9596770508, एसपी सिटी साउथ 9596770504, एसपी सिटी हजरतबल 9596770506, एसडीपीओ नेहरू पार्क 9596770513, कोठीबाग 9596770514, पश्चिम 9596770512, पंथाचौक 9596770734, खानयार 9596770516, एमआर गंज 9596770515, शहीद गंज 9596770510, जदीबल9596770517, जकूरा 9596770721, पीएस कोठीबाग 9596770623, माइसूमा 9596770628, क्रालखुद 9596770627, आरएम बाग 9596770624, निशात 9596770625, हारवन 9596770626, नौगाम9596770559, परिम्पोरा 9596770558, पंथाचौक 9596770560, शाल्टेंग 9596770656, बेमिना 9596770561, सफाकदल 9596770662, एमआर गंज 9596770663, खानयार 9596770660, नौहट्टा 9596770664, रैनावारी 9596770661, संगम 9596770678, बटमालू 9596770526, शेरगढ़ी 9596770525, राजबाग 9596770524, सैडर 9596770523, शहीद गंज 9596770746, करण नागर 9596770527, छानपोरा 9596770529, सौरा 9596770587, जदीबल 9596770588, निगीन 9596770590, जकूरा 9596770589, अहमद नगर 9596770549, लाल बाजार 9596770591 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचें

श्रीनगर। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय श्रीनगर की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी तक कश्मीर डिवीजन के कुछ हिस्सों, जिसमें श्रीनगर भी शामिल है, में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसलिए, श्रीनगर जिले की आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। इसके अलावा, पर्यटकों, स्थानीय शिकारा चलाने वालों, रेत निकालने वालों और डल झील, झेलम नदी और अन्य जल निकायों के आसपास काम करने वाले अन्य लोगों को सख्त सलाह दी जाती है कि वे इन जल निकायों की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा की जांच किए बिना उन्हें पार करने या उनमें काम करने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed