फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Sniffer Dogs, Anti Narcotics, Checking Campaign

Srinagar News: नशे पर कार्रवाई, स्निफर डाॅग के साथ की पुलिस ने जांच

विज्ञापन
Srinagar, Sniffer Dogs, Anti Narcotics, Checking Campaign
श्रीनगर में वाहनों की जांच करती पुलिस साथ में स्निफर डॉग स्रोत पुलिस
- श्रीनगर में हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर की वाहनों की चेकिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त जांच अभियान चलाया। जवान स्निफर डॉग लेकर सड़काें पर उतरे और हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक पर वाहनों की जांच की।
अधिकारियाें ने बताया कि पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई और तेज कर दी है। पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर नशीली द्रव्यों की पहचान और गिरफ्तारी के अपने प्रवर्तन रणनीति को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत किया है।
विज्ञापन

इस विशेष अभियान के दौरान प्रशिक्षित स्निफर कुत्तों को प्रमुख जांच बिंदुओं पर रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है ताकि छिपे हुए नशीले पदार्थों का पता लगाया जा सके और मादक पदार्थों के विक्रेताओं की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिल सके। इन अत्यधिक प्रशिक्षित कुत्तों की तैनाती ऑन -द- स्पॉट पहचान क्षमता को बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की व्यापक रणनीति का उद्देश्य नशे के आपूर्ति नेटवर्क को ध्वस्त करना और नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों के खिलाफ एक मजबूत रोकथाम स्थापित करना है। साथ ही जन जागरूकता अभियानों का संचालन जारी है ताकि लोगाें को शिक्षित किया जा सके और नशामुक्त समाज की ओर सामूहिक संकल्प को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed