फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, SKAUST Kashmir, Ski Centre, Got Incubator of the Year Award

Srinagar News: स्कॉस्ट के स्की सेंटर को मिला इनक्यूबेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

विज्ञापन
Srinagar, SKAUST Kashmir, Ski Centre, Got Incubator of the Year Award
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ऑफ कश्मीर के इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (स्की) सेंटर को वीरवार को जम्मू में आयोजित सालाना स्टार्टअप मेले में जम्मू और कश्मीर सरकार की ओर से इनक्यूबेटर ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यह अवॉर्ड इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट के तहत जम्मू और कश्मीर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिया। यह सम्मान सरकार द्वारा नियुक्त एक समिति द्वारा किए गए एक सख्त मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद मिला है जिसने केंद्र शासित प्रदेश भर के इनक्यूबेशन केंद्रों का मूल्यांकन इनोवेशन आउटपुट, पेटेंट, स्टार्टअप प्रदर्शन, सस्टेनेबिलिटी, गवर्नेंस, मेंटरशिप, इंडस्ट्री लिंकेज और कुल प्रभाव जैसे मापदंडों पर किया। समिति ने स्कॉस्ट के स्की सेंटर को विघटनकारी स्टार्टअप्स, खासकर एग्री-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप-टेक, फूड प्रोसेसिंग, बायोटेक्नोलॉजी और ग्रामीण उद्यम क्षेत्रों में इसके केंद्रित समर्थन, साथ ही इसके मजबूत मेंटर नेटवर्क और बाजार और निवेश तक पहुंच की सुविधा के लिए सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed