फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, SIKIMS, BSC Medical Students, Protest

Srinagar News: बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी के छात्रों ने किया प्रदर्शन, कॅरिअर सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
Srinagar, SIKIMS, BSC Medical Students, Protest
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) सौरा के बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी के छात्रों ने अपने भविष्य और कॅरिअर की सुरक्षा को लेकर श्रीनगर में प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि कड़ी मेहनत और जेकेबीओपीई के माध्यम से एंट्रेंस परीक्षा पास कर दाखिला लेने के बाद भी आज उनकी डिग्री की मान्यता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुसार, वे साल 2018 से लगातार अपनी इस समस्या को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी इस डिग्री का अलाइड हेल्थकेयर काउंसिल या पैरामेडिकल काउंसिल में कोई पंजीकरण नहीं है जिससे वे संस्थान से बाहर किसी भी अन्य भर्ती परीक्षा के लिए पात्र नहीं माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र मांग कर रहे हैं कि उन्हें जेकेएसएसबी और सीआरई जैसे भर्ती निकायों की ओर से निकाली जाने वाली नौकरियों में आवेदन करने के लिए पूरी तरह से योग्य घोषित किया जाए। उनकी डिग्री को अलाइड हेल्थकेयर काउंसिल के तहत मान्यता और पंजीकरण दिया जाए ताकि उनका कॅरिअर अन्य राज्यों की तरह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने यह भी बताया कि अब प्रशासन इस कोर्स को बंद करने या स्प्लिट करने की बात कर रहा है जिससे लगभग 230-250 छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य अंधकार में लटक गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा, हमने अपनी जिंदगी के सबसे कीमती तीन साल इस कोर्स को दिए हैं। अब हमें कहा जा रहा है कि इस डिग्री की बाहर कोई एलिजिबिलिटी ही नहीं है। हमारे साथ के अन्य कोर्सेज के छात्र एम्स और सीआरई में नौकरियां कर रहे हैं और हम अपनी ही डिग्री की मान्यता के लिए सड़कों पर भटक रहे हैं।

छात्रों ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्रालय से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और अन्य अलाइड हेल्थकेयर ग्रेजुएट्स की तरह समान अवसर प्रदान करने की पुरजोर अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed