फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Shopian, Smart Electricity Meter, Peoples Questiong to Government

Srinagar News: जर्जर बिजली व्यवस्था में क्यों थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
Srinagar, Shopian, Smart Electricity Meter, Peoples Questiong to Government
- शाेपियां के वाची इलाके के लोगों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वाची इलाके के लोगों ने स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के काम पर कड़ा एतराज जताया है। उनका कहना है कि दशकों पुराना और जानलेवा बिजली ढांचा सुधारने में सरकार नाकाम रही है, फिर भी महंगे स्मार्ट मीटर जबरन थोपे जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी पूरे इलाके में मीटर लगाने की जल्दबाजी दिखा रहे हैं लेकिन लकड़ी के खंभे, पुराने तार और जर्जर ट्रांसमिशन लाइनें आज भी वैसी की वैसी हैं। एक स्थानीय निवासी गुलाम रसूल ने कहा कि हमें स्मार्ट मीटर से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जब यहां लकड़ी के खंभे हैं और तार कभी भी टूट सकते हैं तो महंगे मीटर लगाने का क्या तुक है। पहले ढांचा मजबूत करो, फिर मीटर की बात करो।
विज्ञापन

एक अन्य निवासी अब्दुल मजीद ने अपने घर के बाहर झुके हुए लकड़ी के खंभे की ओर इशारा करते हुए कहा, यह खंभा सालों से इसी हाल में है। हर सर्दी में डर लगता है कि कहीं गिर न जाए। सरकार के पास स्मार्ट मीटर के लिए पैसे हैं तो मजबूत खंभे और अच्छे तारों के लिए क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि खराब मौसम में घटिया ट्रांसमिशन लाइनें बार-बार खराब हो जाती हैं और गांव अंधेरे में डूब जाता है। स्थानीय महिला मिसरा बानो ने कहा, स्मार्ट मीटर से बिजली ट्रिप होना तो बंद नहीं हो जाएगा। हमें पहले स्थिर बिजली चाहिए फिर मीटर जो ज्यादा सटीक बिल बनाए।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बिजली विकास विभाग (पीडीडी) से बार-बार लकड़ी के खंभे बदलने और खराब तारों की मरम्मत की गुहार लगाई लेकिन उनकी एक न सुनी गई। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मीटर लगाने से पहले बुनियादी ढांचे की खामियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed