फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Sakina Ittu, Reached Hospital, Meeting Injured School Girls, Bus Accident

Srinagar News: घायल छात्राओं का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं मंत्री मंत्री इत्तू

विज्ञापन
Srinagar, Sakina Ittu, Reached Hospital, Meeting Injured School Girls, Bus Accident
बस हादसे में घायल बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचीं स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू। संवाद
- डॉक्टरों को विशेष इलाज और बेहतर देखभाल के दिए निर्देश
विज्ञापन

- फॉलोअप का लोगो साथ लगाएं

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने शनिवार को श्रीनगर स्थित श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल का दौरा किया। यहां उन्होंने बडगाम के खान साहिब इलाके में हुए भीषण स्कूल बस हादसे में घायल हुई दो छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मंत्री ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से बातचीत कर बच्चों को दी जा रही उपचार सुविधाओं की समीक्षा की और कड़े निर्देश दिए कि घायल छात्राओं को बेहतरीन चिकित्सा सहायता और विशेष देखभाल प्रदान की जाए। इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए सकीना इत्तू ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों को इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद अस्पताल के बिस्तर पर देखना अत्यंत पीड़ादायक है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार घायलों के साथ है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन छात्राओं के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए और उन्हें हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। मंत्री ने बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। यह छात्राएं उस दुर्भाग्यपूर्ण बस हादसे का शिकार हुई थीं जिसमें शुक्रवार को खान साहिब के ब्रेनवार इलाके में आईपीटीएस स्कूल की बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुखद घटना में बस चालक शाहिद अहमद लोन की जान चली गई थी जबकि घायल छात्राओं को विशेष इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे ने पूरे कश्मीर और विशेष रूप से बडगाम जिले में स्कूल परिवहन की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा का विषय यह भी है कि इसी साल की शुरुआत में परिवहन अधिकारियों ने पाया था कि इस स्कूल की तीन बसें एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर चल रही थीं जिनमें से दो वाहन पंजीकृत भी नहीं थे।

हालांकि उन बसों को तब जब्त कर लिया गया था, लेकिन बाद में अदालती कार्यवाही के जरिए उन्हें छोड़ दिया गया था। अब इस नई त्रासदी के बाद स्कूल के परिवहन बेड़े और सुरक्षा मानकों की फिर से कड़ी जांच की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed