फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Sakina Ittu, Kulgam

जम्मू-कश्मीर में समान और समावेशी विकास सरकार की प्राथमिकता : इत्तू

विज्ञापन
Srinagar, Sakina Ittu, Kulgam
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर सरकार की मंत्री सकीना इत्तू ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में समान और समावेशी विकास सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


सकीना इत्तू ने शनिवार कुलगाम जिले के निहामा क्षेत्र में एक मेगा पब्लिक दरबार आयोजित किया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आम जनता के साथ लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखें ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की शिकायतों और मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक दरबार के दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए, जिन पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सकीना ने कहा कि सरकार लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed